National
हापुड़ में अजीबो-गरीब मामला, तलवार और तमंचा लेकर आमने-सामने आईं देवरानी-जेठानी
संवाद सहयोगी, बहादुरगढ़ (हापुड़)। हापुड़ में बहादुरगढ़ के मोहम्मदपुर रूस्तमपुर गांव में शुक्रवार को अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां आपसी विवाद में देवरानी एवं जेठानी तमंचा लेकर एक दूसरे के सामने आ गईं। लेकिन समय रहते
लेखक Dhrub Sharma84K पढ़े गए
-1792240810423.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, बहादुरगढ़ (हापुड़)। हापुड़ में बहादुरगढ़ के मोहम्मदपुर रूस्तमपुर गांव में शुक्रवार को अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां आपसी विवाद में देवरानी एवं जेठानी तमंचा लेकर एक दूसरे के सामने आ गईं। लेकिन समय रहते पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रूस्तमपुर गांव में रामकिशन एवं उमेश दो भाई रहते हैं। रामकिशन की पत्नी राखी (जेठानी) तथा उमेश की पत्नी सीमा (देवरानी) के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार की दोपहर विवाद हो गया। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद चंद मिनटों में मारपीट में बदल गया।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


