National
हिमाचल में वोकेशनल शिक्षकों की सेवा में अंतर, ग्रेच्युटी कटौती की होगी जांच; श्रम विभाग का रिकॉर्ड खंगालने का निर्देश
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत वोकेशनल शिक्षकों की सेवा में कथित अंतराल, ग्रेच्युटी और अन्य सेवा लाभों में कटौती के आरोपों की जांच होगी। श्रम विभाग ने शिकायत के आधार पर संबंधित कंपनी के
लेखक Anil Thakur125K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत वोकेशनल शिक्षकों की सेवा में कथित अंतराल, ग्रेच्युटी और अन्य सेवा लाभों में कटौती के आरोपों की जांच होगी। श्रम विभाग ने शिकायत के आधार पर संबंधित कंपनी के रिकार्ड की पड़ताल कर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
वोकेशनल ट्रेनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने आठ सितंबर को श्रम आयुक्त से लिखित शिकायत कर आरोप लगाया था कि 31 मार्च को सभी वोकेशनल शिक्षकों और राज्य समन्वयकों की सेवा समाप्त होना दर्ज किया गया, जबकि उनकी दोबारा नियुक्ति छह, सात और 21 अप्रैल को दिखाई गई।
एसोसिएशन के अनुसार, सेवा में इस तरह का अंतराल दर्ज होने से शिक्षकों की ग्रेच्युटी और अन्य सेवा लाभ प्रभावित हो सकते हैं। वेतन में अंतर और कटौती को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)