National
केरलम: मिनी कूपर कार दुर्घटना के चारों आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अदालत ने खारिज की याचिका
डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरलम की अदालत ने शनिवार को मिनी कूपर कार दुर्घटना मामले में चारों आरोपितों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। इस दुर्घटना में तीन युवाओं की जान चली गई थी। अंगमाली ज्यूडिशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट सं
लेखक Digital Desk190K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरलम की अदालत ने शनिवार को मिनी कूपर कार दुर्घटना मामले में चारों आरोपितों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। इस दुर्घटना में तीन युवाओं की जान चली गई थी। अंगमाली ज्यूडिशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट संयुक्ता एम.के. ने सुहैल, निनाव, अमीर और जोएल द्वारा दायर जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया।
11 अक्टूबर की तड़के नेडुम्बसेरी में एयरपोर्ट रोड पर कार स्कूटर सवार तीन युवाओं से टकरा गई थी। उस समय कथित तौर पर 19 वर्षीय सुहैल गाड़ी चला रहा था। मरने वालों में दो महिलाओं सहित तीन लोग शामिल थे, जिनकी उम्र 21 वर्ष के करीब थी।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


