National
सिद्धार्थनगर में बेटे के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
जागरण संवाददाता, इटवा। करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। घटना शुक्रवार की रात करीब नौ बजे की है। युवक कठेला समय माता थाना के जानकी नगर का रहने वाला था। गांव निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गु
लेखक Mehndi Rizvi32K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, इटवा। करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। घटना शुक्रवार की रात करीब नौ बजे की है। युवक कठेला समय माता थाना के जानकी नगर का रहने वाला था। गांव निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता के घर पर छट्टी का प्रोग्राम था। छह दिन पहले लड़का पैदा हुआ था। बरही की तैयारी भी चल रही थी। घर पर पुराना इनवर्टर खराब था, जिसे बनवाकर लाया गया था।
शुक्रवार की रात बिजली कटी तो राजकुमार इनवर्टर लगाने के लिए गया। हाथ गीला था तथा उस समय चप्पल भी नहीं पहने थे। इनवर्टर लगाते समय अचानक बिजली करंट वाले तार से दायां हाथ स्पर्श कर गया। करंट के चपेट में आने से बुरी से झुलस गया। घर वालों ने देखा तो परेशान हो उठे। आनन-फानन में उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। मौत की खबर पर स्वजन में कोहराम मच गया।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


