National
सपा के नाम पर मिठाई खराब, अब पीडीए की आड़ में मांग रहे वोट: ब्रजेश पाठक
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सपा के नाम पर दुकान की मिठाई खराब हो चुकी है, इसलिए अब पीडीए के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को डीएस डिग्री कालेज के सभागार में आयोजित भाजपा के संवाद सम्मेलन में
लेखक Surjeet Singh186K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सपा के नाम पर दुकान की मिठाई खराब हो चुकी है, इसलिए अब पीडीए के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को डीएस डिग्री कालेज के सभागार में आयोजित भाजपा के संवाद सम्मेलन में यह तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपने कार्यकाल के कामों के आधार पर जनता के बीच जाने की स्थिति में नहीं है।
उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की फिर सरकार बनने का दावा भी किया। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर आयोजित भाजपा जिला-महानगर की बैठक में डिप्टी सीएम ने कहा कि एमएलसी चुनाव प्रबुद्ध मतदाताओं से जुड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। शिक्षक व स्नातक मतदाताओं को प्रत्याशियों की योग्यता, कार्यक्षमता और उनके योगदान के आधार पर मतदान करना चाहिए।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


