National
यूरोप के 21 पर्यटकों को लेकर काशी आ रहा गंगा विलास क्रूज, कोलकाता से हो चुका है रवाना
जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा की लहरों पर विदेशी पर्यटकों को भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराने वाला लग्जरी गंगा विलास क्रूज एक बार फिर वाराणसी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 10 अक्टूबर को कोलकाता से रवाना ह
लेखक Sangram Singh38K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा की लहरों पर विदेशी पर्यटकों को भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराने वाला लग्जरी गंगा विलास क्रूज एक बार फिर वाराणसी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 10 अक्टूबर को कोलकाता से रवाना हुए इस क्रूज में जर्मनी और यूरोप के अन्य देशों के करीब 20 से 21 विदेशी पर्यटक सवार हैं, जिनके 27 या 28 अक्टूबर तक वाराणसी पहुंचने की संभावना है।
क्रूज में सवार पर्यटक भारतीय संस्कृति और जलमार्ग यात्रा का आनंद ले रहे हैं। लग्जरी यात्रा का किराया पहले जैसा ही है। एक सुइट का किराया करीब 50 हजार रुपये प्रति रात्रि है, जिसमें दो यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


