जागरण संवाददाता अमेठी। उतलेवा औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीटेड लेदर फुट वियर के गोदाम में शनिवार सुबह करीब दस बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल स्वरूप ले लिया। आग लगने के कारण करीब 45 लाख का नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
उद्यमी संजय सिंह ने बताया कि उतेलवा सेक्टर स्थित सीटेड लेदर फुटवियर में आग लगने की जानकारी मिली थी। घटना की जानकारी होते ही फायर टीम को सूचना दी गई थी। नजदीक होने के बाद भी फायर ब्रिग्रेड करीब 45 मिनट बाद पहुंची। बताया कि करीब 45 लाख का नुकसान हुआ है।