National
मैथिली ठाकुर के शो के नाम पर ठगी, दारोगा और शिक्षक से भी हड़पे लाखों; मधेपुरा से गिरफ्तार हुआ शातिर
संवाद सूत्र, नावकोठी (बेगूसराय)। नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा में गायिका मैथिली ठाकुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के नाम पर रुपये लेने और कार्यक्रम रद होने के बाद शेष राशि वापस नहीं करने के मामले में नावकोठी पुलिस ने
लेखक Hareram Singh54K पढ़े गए

संवाद सूत्र, नावकोठी (बेगूसराय)। नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा में गायिका मैथिली ठाकुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के नाम पर रुपये लेने और कार्यक्रम रद होने के बाद शेष राशि वापस नहीं करने के मामले में नावकोठी पुलिस ने दो वर्षों से फरार नामजद आरोपित पोखरिया वार्ड संख्या 35 निवासी स्व. रामविलास पोद्दार का पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसे मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित चंडिका स्थान में चल रहे जागरण कार्यक्रम के दौरान गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


