National
पाकुड़ में एंबुलेंस संकट: 13 में से सिर्फ 3 चालू, कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
चंदन रक्षित, पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच एंबुलेंस की कमी मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से जिले को 13 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं,
लेखक Chandan Rakshit83K पढ़े गए

चंदन रक्षित, पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच एंबुलेंस की कमी मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से जिले को 13 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन मरम्मत के अभाव में इनमें से अधिकतर बेकार पड़ी हैं।
स्थिति यह है कि महज तीन एंबुलेंस ही मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चल रही हैं। ऐसे में आपात स्थिति में मरीजों को समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पा रही है। परिजनों को मजबूरन निजी वाहनों से मरीजों को अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


