National
लहसुन-प्याज की खेती को बढ़ावा दे रही सरकार, अनुसूचित जाति के किसानों को मिलेगा अनुदान
जागरण संवाददाता, एटा। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को लहसुन और प्याज की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को लहसुन और प्याज की खेती करने पर 24 हजार र
लेखक Anil Kumar186K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, एटा। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को लहसुन और प्याज की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को लहसुन और प्याज की खेती करने पर 24 हजार रुपये तक की सहायता दी जाएगी।
योजना का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ बागवानी फसलों की ओर प्रोत्साहित करना और उनकी आय बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र किसानों को लहसुन और प्याज का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। बीज पर ही 24 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। अनुसूचित जाति के किसानों को इस योजना में प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जा रहा है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


