राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने सीधी भर्ती के जरिए एक पद से दूसरे पद पर जाने वाले कर्मचारियों के पे प्रोटेक्शन यानी वेतन संरक्षण को लेकर नया और कड़ा स्पष्टीकरण आदेश जारी किया है। इसके तहत अब वेतन संरक्षण का लाभ केवल रेगुलर टू रेगुलर सीधी भर्ती पर उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जो पिछले पद पर नियमित मौर पर तैनात थे और सीधी भर्ती के माध्यम से नए पद पर भी नियमित आधार पर नियुक्त हुए।

यह स्पष्ट किया गया है कि यदि ये दोनों शर्तें (पिछला और नया पद दोनों नियमित हों) पूरी नहीं होती हैं, तो किसी भी अन्य स्थिति में पे प्रोटेक्शन का लाभ नहीं दिया जाएगा।