जागरण संवाददाता, रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र में योगदा सत्संग कालेज के सामने एक झोपड़ी से 28 वर्षीय पवन सिंह का शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। मृतक की गर्दन धारदार हथियार से काटे जाने की बात सामने आई है। उसके चेहरे पर सूजन थी। 
स्वजन के अनुसार, उसके गुप्तांग में भी गंभीर चोट के निशान थे। मृतक की बहन प्रीति कुमारी ने सीमा देवी और उसके अन्य साथियों पर मिलकर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए आवेदन में उसने पूरे मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।