National
किशनगंज में एक ही खेत में उगेगी हल्दी, सब्जी और पपीता; 10 डिसमिल जमीन से होगी 90 हजार तक की कमाई
अमरेंद्र कांत, किशनगंज। सीमित जमीन में अधिक उत्पादन और महिला किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सीमावर्ती इलाकों में बहुस्तरीय खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदान संस्था और जिला कृषि कार्यालय के सहयोग से पह
लेखक Amrendra Kant62K पढ़े गए

अमरेंद्र कांत, किशनगंज। सीमित जमीन में अधिक उत्पादन और महिला किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सीमावर्ती इलाकों में बहुस्तरीय खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदान संस्था और जिला कृषि कार्यालय के सहयोग से पहले चरण में सीमावर्ती क्षेत्र की 29 पंचायतों की 500 महिलाओं को इस खेती से जोड़ने की पहल की गई है। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वहीं, कुछ गांवों में महिलाओं को प्रशिक्षित कर बहुस्तरीय खेती भी कराई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को कम जमीन में विभिन्न प्रकार की फसलों का उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने के लिए सक्षम बनाना है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


