National
धनबाद में अवैध कोयला उत्खनन जारी, बीसीसीएल ने पुलिस पर उठाए सवाल
जागरण संवाददाता, धनबाद। पुलिस और सीआइएसएफ अवैध कोयला उत्खनन और चोरी पर लगाम लगाने के दावे करते हैं, लेकिन बीसीसीएल के पत्र में बाघमारा क्षेत्र के रामकनाली ओपी के अंतर्गत कोयले की लूट जारी होने की बात कही गई है। बीसीसीएल
लेखक Balwant Kumar198K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, धनबाद। पुलिस और सीआइएसएफ अवैध कोयला उत्खनन और चोरी पर लगाम लगाने के दावे करते हैं, लेकिन बीसीसीएल के पत्र में बाघमारा क्षेत्र के रामकनाली ओपी के अंतर्गत कोयले की लूट जारी होने की बात कही गई है। बीसीसीएल ने धनबाद पुलिस से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
बीसीसीएल के कतरास क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) ने कंपनी के लेटर पैड पर रामकनाली ओपी प्रभारी को पत्र लिखकर अवैध उत्खनन बंद कराने का आग्रह किया है। पत्र के अनुसार, झिंझीपहाड़ी पंचायत की मुखिया प्रेमलता कुमारी ने प्रबंधक को अवैध खनन की जानकारी दी थी। इसमें भू-धंसान और जान-माल की क्षति की बात कही गई थी।
अवैध खनन रोकने के लिए केशालपुर बिजली घर के सामने, दो नम्बर बंद खदान समेत अन्य जगहों पर बीसीसीएल और सीआइएसएफ ने अवैध मुहानों को पूरी तरह बंद किया था। इसके बावजूद उत्खनन जारी है।
बीसीसीएल अधिकारी ने पत्र में कहा है कि रामकनाली ओपी प्रभारी को कई बार अवैध उत्खनन की सूचना देकर इसे रोकने का आग्रह किया गया। परियोजना पदाधिकारी, एकेडब्लूएमसी की ओर से तीन अप्रैल 2026 और 24 सितंबर 2026 को एक साथ तीन पत्र जारी किए गए।

-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)