National
गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, शिमला के जाखू मंदिर में 20 सालों से रावण के पुतले बना रहे मेरठ के मुस्लिम कारीगर
जागरण संवाददाता, शिमला । हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन आकर्षण का केंद्र रहता है। इन विशाल पुतलों को तैयार करने के पीछे मेरठ से आए मुस्लिम कार
लेखक Digital Desk122K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन आकर्षण का केंद्र रहता है। इन विशाल पुतलों को तैयार करने के पीछे मेरठ से आए मुस्लिम कारीगरों की मेहनत भी जुड़ी है।
पिछले करीब 20 वर्षों से मुस्लिम कारीगर हिंदुओं के प्रमुख त्योहार दशहरे के लिए पुतले तैयार कर रहे हैं। आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की यह परंपरा गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रही है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


