केशव त्यागी, धौलाना। शोले फिल्म में वीरू का पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा करना तो आपको याद ही होगा। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को धौलाना तहसील में देखने को मिला, जहां समाना गांव के लखपत सिंह पानी की टंकी पर चढ़ गया।
उसने आत्महत्या करने की धमकी देकर तहसील परिसर में हलचल मचा दी। हालांकि, यह फिल्मी दृश्य नहीं, बल्कि अपनी शिकायतों को लेकर ग्रामीण का विरोध जताने का तरीका था। लखपत सिंह ने तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।