जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के समीप सोन नदी में शनिवार को हुए हादसे में चारों लोगों की मौत हो गई। नहाने के दौरान नदी में डूबे तीन बच्चों और उन्हें बचाने के लिए पानी में उतरे युवक के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे की खबर से इलाके में शोक का माहौल है।
लापता हुए तीन बच्चों की उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच बताई गई थी, जबकि उनकी मदद के लिए नदी में कूदा युवक करीब 25 वर्ष का था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल तलाश शुरू की थी। बाद में राहत और बचाव अभियान के दौरान चारों के शव बरामद किए गए।