जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। विरोध-प्रदर्शन का केंद्र बनी लुटियंस दिल्ली के कारण हो रहे नुकसान की कानूनी लड़ाई अब तेज हो रही है। स्ट्रीट वेंडर के बाद अब एक रेस्तरां मालिक ने याचिका दायर की है। रेस्तरां मालिक ने विरोध-प्रदर्शनों के कारण हुए नुकसान के लिए मुआवजा देने का निर्देश देने की अदालत से मांग की है।