जासं, अररिया। आत्मा, अररिया के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) अररिया के परिसर में वासंतिक (रबी) महाअभियान सह महिला किसान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने की।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित प्रशासनिक व कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।