National
सिद्धार्थनगर में नशीले इंजेक्शन लगाकर नाबालिग से दुष्कर्म, दो सगे भाइयों को उम्रकैद
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। आर्केस्ट्रा में काम कराने के नाम पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर लाने, नशीले इंजेक्शन लगाने और सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट वीरेंद्र कुमार की न्यायालय ने शुक्रव
लेखक Jitendra N Pandey132K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। आर्केस्ट्रा में काम कराने के नाम पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर लाने, नशीले इंजेक्शन लगाने और सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट वीरेंद्र कुमार की न्यायालय ने शुक्रवार को दो सगे भाइयों को शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों पर 65-65 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। न्यायालय ने अपराध की गंभीरता, पीड़िता की आयु और उसके साथ किए गए कृत्य को देखते हुए कठोर दंड दिया है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


