जागरण संवाददाता, रांची। दुर्गा पूजा के अवसर पर राजधानी रांची में आकर्षक और अनोखे पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। इसी कड़ी में पिस्का मोड़ स्थित लकड़ी टाल में शिव सेना दुर्गा पूजा समिति की ओर से मधुमक्खियों के छत्ते की आकृति में भव्य पंडाल तैयार किया गया है।
इसकी बनावट और सजावट श्रद्धालुओं को मधुमक्खियों की दुनिया का एहसास कराएगी। पंडाल के अंदर मधुमक्खियों की भिनभिनाहट भी सुनाई देगी, जो दर्शन करने आने वाले लोगों के लिए खास अनुभव होगा।