National
800 करोड़ का कर्ज लेगी पंजाब सरकार, 7.65% ब्याज पर जारी होंगे 17 साल के सरकारी बांड, 19 अक्टूबर को नीलामी
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार विकास योजनाओं और पूंजीगत खर्चों को पूरा करने के लिए 800 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाएगी। इसके लिए सरकार 7.65 प्रतिशत सालाना ब्याज दर वाले पंजाब एसजीएस 2043 सरकारी बांड दोबारा जारी करेगी।
लेखक Ramanjit Singh103K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार विकास योजनाओं और पूंजीगत खर्चों को पूरा करने के लिए 800 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाएगी। इसके लिए सरकार 7.65 प्रतिशत सालाना ब्याज दर वाले पंजाब एसजीएस 2043 सरकारी बांड दोबारा जारी करेगी।
इन बांड की अवधि 17 साल होगी। सरकार को 12 अगस्त 2043 को मूलधन चुकाना होगा। पंजाब सरकार के वित्त विभाग ने 15 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है, जो 16 अक्टूबर को पंजाब सरकार के राजपत्र में प्रकाशित हुई।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


