National
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 50 भरे गैस सिलिंडरों के साथ दो गिरफ्तार, राजस्थान से हरियाणा ला रहे थे खेप
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबन चौक के समीप बावल पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे घरेलू गैस सिलिंडरों से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी है। पिकअप से इंडियन और भारत गैस के कुल 50 भरे घरेलू गैस सिलिंडर बरा
लेखक pritam singh117K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबन चौक के समीप बावल पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे घरेलू गैस सिलिंडरों से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी है। पिकअप से इंडियन और भारत गैस के कुल 50 भरे घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को पकड़ा है, जो राजस्थान के कोटपुतली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बावल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबन पुल के निकट नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान राजस्थान की ओर से धारूहेड़ा की तरफ जा रही सिलिंडरों से भरी पिकअप को रोककर जांच की गई।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


