राज्य ब्यूरो, पटना। एक नवंबर से उत्तर बिहार और 15 नवंबर से दक्षिण बिहार में धान की सरकारी खरीद होगी। इसकी तैयारियों को लेकर सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने शुक्रवार को समीक्षा की। उन्होंने धान खरीद में पूरी पारदर्शिता रखने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।
उन्होंने कहा कि सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।