राज्य ब्यूरो, रांची। स्वास्थ्य विभाग ने आंदोलनरत 108 एंबुलेंस के चालकों एवं कर्मियों से दो टूक कहा है कि वे काम पर लौटें। कर्मी हड़ताल पर गए तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उनकी जगह नए चालक और कर्मी बहाल किए जाएंगे। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी तथा विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मियों के साथ वार्ता की।
इसमें उनकी अधिसंख्य मांगों पर सहमति तो बनी, लेकिन 108 एंबुलेंस का संचालन सिविल सर्जन स्तर से होने की मांग पर सहमति नहीं बनी, जिस कारण वार्ता विफल हो गई।