National
हाईकोर्ट के स्टे के बीच हजारीबाग के हुरहुरू खास महल जमीन पर पक्का निर्माण शुरू, उठे सवाल
संवाद सहयोगी, हजारीबाग। शहर के हुरहुरू स्थित कैंटोनमेंट मौजा की खास महल जमीन का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। विगत सितंबर में जिस जमीन पर प्रशासन ने पुलिस बल और जेसीबी की मदद से कार्रवाई करते हुए पीसीसी सड़क और शेड
लेखक Raman Priya174K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, हजारीबाग। शहर के हुरहुरू स्थित कैंटोनमेंट मौजा की खास महल जमीन का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। विगत सितंबर में जिस जमीन पर प्रशासन ने पुलिस बल और जेसीबी की मदद से कार्रवाई करते हुए पीसीसी सड़क और शेड हटाया था, उसी विवादित स्थल पर अब पक्की बाउंड्री वाल का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि इस भूमि पर की गई सरकारी कार्रवाई के विरोध में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था। जिसके आलोक में विगत पांच अक्टूबर को हाईकोर्ट ने स्टे लगाते हुए यथास्थिति बरकरार रखने का निर्देश दिया था।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


