जागरण संवाददाता, देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व उनके पति गिरधारी लाल के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रेखा आर्या की ओर से मारपीट, उत्पीड़न, जाति सूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी के आरोपों में मुकदमा दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को गिरधारी लाल साहू ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से जो आडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है वह आटिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) से बनाया गया है। कहा कि सड़क पर खड़ी एक महिला को उन्होंने कहां से कहां पहुंचा दिया है। जिस महिला के पास कुछ नहीं था, उसके पास से 210 करोड़ रुपये की संपत्ति कहां से आई, यह जांच का विषय है।