मनोज सिंह, जमशेदपुर। मां दुर्गा की आराधना, धुनुची नृत्य और ढाक की गूंज... दुर्गोत्सव की ये तीनों पहचान बंगाल की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को जीवंत कर देती हैं। लौहनगरी जमशेदपुर में भी दुर्गापूजा के दौरान ढाक की थाप श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर रही है।
महाषष्ठी से लेकर महादशमी तक पूजा पंडालों में गूंजती ढाक की आवाज उत्सव के उल्लास को और बढ़ा देती है। इसकी लय पर जहां श्रद्धालु झूम उठते हैं, वहीं धुनुची नृत्य का आकर्षण देखते ही बनता है।