National
मुजफ्फरनगर: गलत भविष्यवाणी पर हुई पुजारी की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, मुजफ्फरनगर। भौराकलां में गुंबद वाले शिव मंदिर के पुजारी स्वामी देवानंद भारती की हत्या के आरोप में भौराकलां निवासी हाशिम व उसके पुत्र जीशान को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने एक तीर से दो निशाने साधने का प्रयास
लेखक Rashid Ali157K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, मुजफ्फरनगर। भौराकलां में गुंबद वाले शिव मंदिर के पुजारी स्वामी देवानंद भारती की हत्या के आरोप में भौराकलां निवासी हाशिम व उसके पुत्र जीशान को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने एक तीर से दो निशाने साधने का प्रयास किया था। पुजारी ने जीशान की पत्नी के लिए दवाई देकर पुत्र होने की भविष्यवाणी की थी, जो गलत निकली। इससे वह नाराज था। वहीं, पिता-पुत्र को उनका पड़ोसी परेशान करता था।
उन्होंने पुजारी की हत्या कर पड़ोसी को फंसाने की साजिश रची। घटनास्थल पर पड़ोसी युवक के फोटो फेेंक दिए। इन फोटो की वजह से पुलिस आरोपितों तक पहुंच गई।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


