National
उत्तराखंड में टू-व्हीलर पर पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी, लगेगा 1000 का जुर्माना
राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाली सवारी को भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। सड़क दुर्घटनाओं में पीछे बैठी सवारियों के घायल होने और मृत्यु के मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग इस नियम का स
लेखक Vikas Gusain150K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाली सवारी को भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। सड़क दुर्घटनाओं में पीछे बैठी सवारियों के घायल होने और मृत्यु के मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग इस नियम का सख्ती से पालन कराने की तैयारी कर रहा है।
नियम का उल्लंघन करने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग का जोर केवल चालक ही नहीं, बल्कि उसके साथ यात्रा करने वाली सवारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


