National
हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर युवक के दोनों पैर कटे
संवाद सूत्र, जपला (पलामू)। सोननगर -गढ़वा रोड रेल खंड के हैदरनगर रेलवे स्टेशन के समीप पुराना थाना के सामने शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। वाराणसी-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हैदरनगर के भाई बिगहा निवासी राम
लेखक Digital Desk75K पढ़े गए

संवाद सूत्र, जपला (पलामू)। सोननगर -गढ़वा रोड रेल खंड के हैदरनगर रेलवे स्टेशन के समीप पुराना थाना के सामने शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। वाराणसी-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हैदरनगर के भाई बिगहा निवासी रामरेखा राम के 28 वर्षीय पुत्र कृष्णा राम के दोनों पैर कट गए और उसका शरीर ट्रेन में फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मनान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायल युवक के शरीर को ट्रेन से बाहर निकलवाया। इस दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


