National
मथुरा: कागजों की उलझन में फंसी नौनिहालों की यूनिफार्म, 15 हजार खाते अब भी खाली
जागरण संवाददाता, मथुरा। अक्टूबर माह भी आधा बीच चुका है, लेकिन परिषदीय विद्यालयों के करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते यूनिफार्म, बैग, जूते और मोजे की धनराशि का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक करीब 88 प्रतिशत छात
लेखक Navneet Sharma60K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मथुरा। अक्टूबर माह भी आधा बीच चुका है, लेकिन परिषदीय विद्यालयों के करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते यूनिफार्म, बैग, जूते और मोजे की धनराशि का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक करीब 88 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में ही धनराशि पहुंची है। आधार कार्ड, नाम में गड़बड़ी होने के कारण अभी यह धनराशि रुकी हुई है।
जिले में 1536 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब 1.31 छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं। करीब 1.16 लाख छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि पहुंच गई है। 15 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि नहीं पहुंच सकी है। प्राथमिक विद्यालय औधूता के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सोलंकी ने विद्यालय में 116 छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


