राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के प्रसिद्ध दुर्गा पूजा आयोजकों में शामिल संतोष मित्रा स्क्वायर ने बंगाल सरकार के देवी दुर्गा सम्मान 2026 में सर्वोच्च ‘सेरार सेरा’ पुरस्कार अपने नाम किया है।
राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग ने कोलकाता नगर निगम और कोलकाता पुलिस के सहयोग से इन पुरस्कारों का आयोजन किया था।