National
कानपुर: तीन साल में खपाई 10.80 लाख बोरी नकली सीमेंट, भाजपा नेता पर संरक्षण का आरोप
जागरण संवादाता, कानपुर। एसीसी और अंबुजा सीमेंट के नाम पर नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश होने के बाद हर दिन नया राजफाश हो रहा है। हर माह 30 हजार बोरी की खेप खपाने के हिसाब से तीन साल में आरोपितों ने कानपुर व
लेखक Digital Desk173K पढ़े गए

जागरण संवादाता, कानपुर। एसीसी और अंबुजा सीमेंट के नाम पर नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश होने के बाद हर दिन नया राजफाश हो रहा है। हर माह 30 हजार बोरी की खेप खपाने के हिसाब से तीन साल में आरोपितों ने कानपुर व आसपास जिलों के साथ पूरे प्रदेश में 10.80 लाख बोरी नकली सीमेंट खपाई।
इसका प्रयोग बड़ी इमारतों को बनाने, सीएम ग्रिड की सड़कों व लखनऊ में एयरपोर्ट निर्माण समेत अन्य जगह किया गया। तीन साल से आरोपितों के पास अदाणी ग्रुप की एसीसी व अंबुजा सीमेंट कंपनी की डीलरशिप थी। चर्चा है कि इस गिरोह को संरक्षण भाजपा के एक बड़े नेता देते थे।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


