रमाशरण अवस्थी, अयोध्या। रामलला के प्रति श्रद्धा अब उनकी सेवा से सीधे जुड़ सकेगी। श्रीराम मंदिर में विराजमान रामलला के लिए भक्त अपनी ओर से पोशाक अर्पित कर सकेंगे। श्रद्धालु पोशाक बनवाकर या उसका निर्धारित मूल्य श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को देकर भी इस सेवा में सहभागी बन सकेंगे।
राजभोग और बालभोग अर्पित करने का अवसर भी भक्तों को मिलेगा। ट्रस्ट इस पूरी व्यवस्था को वेबसाइट से जोड़ेगा, ताकि देश-दुनिया के श्रद्धालु रामलला की सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। वेबसाइट पर इस नई प्रक्रिया को जल्द अपडेट किया जाएगा।