National
यूपी के सहायता प्राप्त स्कूलों में 17735 पदों पर होंगी भर्तियां, TET की आयु सीमा को लेकर आया बड़ा अपडेट
राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 17,735 पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया है, जिससे लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जा सकेगा। टीजीटी में नियुक्ति के लिए क
लेखक Digital Desk156K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 17,735 पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया है, जिससे लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जा सकेगा। टीजीटी में नियुक्ति के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
शासन ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल को रिक्त पदों के आधार पर 31 मई तक अधियाचन निश्चित रूप से आयोग को भेजा जाए, जिससे भर्ती नियमित रूप से निकलती रहे।शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नियमों के अनुसार प्रक्रिया चल रही है। कुछ असामाजिक तत्व भ्रांति पैदा कर अभ्यर्थियों को गुमराह कर रहे हैं। शिक्षकों की अर्हता एनसीटीई तय करता है।



