जागरण संवाददाता, साहिबगंज। Deaf Couple Marries in Sahibganj इंटरनेट मीडिया पर पंजाब के फरीदकोट जिले के मेहमुआना गांव के सुखदेव सिंह के बेटे भिंडर सिंह व झारखंड के साहिबगंज जिले के सकरीगली के सेवानिवृत शिक्षक विष्णुदेव उरांव की बेटी रिंकी उरांव के बीच हुई दोस्ती सुखद अंजाम तक पहुंच गयी।
शुक्रवार को दोनों के स्वजनों ने साहिबगंज जीआरपी थाने के मंदिर में दोनों की शादी धूमधाम से करा दी। इसके बाद सुखदेव सिंह अपनी बहू को लेकर यहां से रवाना हो गए। इस शादी में सुखदेव सिंह, उनकी पत्नी मंजीत कौर व बेटे पवनप्रीत सिंह के साथ-साथ लड़की पक्ष के लोग भी शामिल हुए।