संवाद सूत्र, बिहपुर (भागलपुर)। Bhagalpur Katihar Special Train Schedule: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला गंगा सेतु पर मरम्मत कार्य के चलते आवागमन बंद होने से उत्पन्न कठिनाइयों के बीच रेल प्रशासन ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच दो जोड़ी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू कर दिया गया है।