जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के संगोवाल इलाके में पति-पत्नी के बीच चल रहे घरेलू विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई बैठक उस समय खूनी संघर्ष में बदल गई, जब गुस्से में आए पति ने अपने ही परिवार के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एसपीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में छह साल का बच्चा भी शामिल है, जिसकी हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।