National
हरदोई में डिटर्जेंट-केमिकल से बन रहा था नकली दूध, दो टैंकर जब्त; लखनऊ से कानपुर तक फैले नेटवर्क की जांच शुरू
संवादसूत्र, जागरण, हरदोई। सफेद दूध की आड़ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। औद्योगिक क्षेत्र स्थित पूनम दूध डेयरी में मंगलवार रात प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर दो टैंकर कथित सिंथेटि
लेखक Digital Desk61K पढ़े गए
-1791918850028.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवादसूत्र, जागरण, हरदोई। सफेद दूध की आड़ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। औद्योगिक क्षेत्र स्थित पूनम दूध डेयरी में मंगलवार रात प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर दो टैंकर कथित सिंथेटिक दूध पकड़ा।
डेयरी में दूध पाउडर की बोरियों के साथ भारी मात्रा में रसायन, डिटर्जेंट और यूरिया समेत अन्य सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में दूध पाउडर में रसायन मिलाकर नकली दूध तैयार करने की बात सामने आई है। इस दूध को लखनऊ, कानपुर समेत आसपास के जिलों में भेजे जाने की तैयारी थी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

