National
13 करोड़ की मॉर्फिन का नेपाल-हरियाणा कनेक्शन, पश्चिमी यूपी में ऐसे तैयार हो रहा था नशे का सामान
आयुष्मान पांडेय, लखनऊ। नेपाल और हरियाणा से मादक पदार्थ बनाने का कच्चा माल लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भंडारण किया जा रहा है। इसके बाद गिरोह के सदस्य अलग-अलग ठिकानों पर रसायनों की मदद से हेरोइन तैयार कराकर छोटे
लेखक Ayushman Pandey185K पढ़े गए
-1791914573786.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
आयुष्मान पांडेय, लखनऊ। नेपाल और हरियाणा से मादक पदार्थ बनाने का कच्चा माल लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भंडारण किया जा रहा है। इसके बाद गिरोह के सदस्य अलग-अलग ठिकानों पर रसायनों की मदद से हेरोइन तैयार कराकर छोटे पेडलरों तक पहुंचाते थे।
जानकीपुरम में घर के भीतर ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद अब दुबग्गा में 13 करोड़ रुपये की मार्फिन बरामदगी ने इस नेटवर्क की पड़ताल तेज कर दी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) अब कच्चा माल और रसायन उपलब्ध कराने से लेकर तैयार नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वालों तक पहुंचने में जुटी है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

