National
दुर्गा पूजा में कोडरमा जाने से पहले जान लें रूट प्लान, 18 से 20 अक्टूबर तक इन रास्तों पर भारी वाहनों पर रोक
संवाद सहयोगी, कोडरमा। पूजा के मद्देनजर डोमचांच बाजार में यातायात व्यवस्था के लिए रूट प्लान तैयार किया गया है। 18 से 20 अक्टूबर तक डोमचांच मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन और आटो-टैक्सी के ठहराव को लेकर विशेष दिशा-नि
लेखक Ajeet Kumar129K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, कोडरमा। पूजा के मद्देनजर डोमचांच बाजार में यातायात व्यवस्था के लिए रूट प्लान तैयार किया गया है। 18 से 20 अक्टूबर तक डोमचांच मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन और आटो-टैक्सी के ठहराव को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
तय योजना के अनुसार, नेरू पहाड़ी से महेशपुर चौक तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों से निर्देशों का पालन करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की गई है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

