जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। शिव मंदिर के 81 वर्षीय पुजारी देवानंद भारती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने पहले पुजारी से बातचीत की और फिर कमरे में गोली मारकर फरार हो गए। ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के देवानंद सेना से सेवानिवृत्त थे। पिछले 25 साल से मंदिर में पुजारी थे और मंदिर में ही बने एक कमरे में रहते थे।