संवाद सूत्र, बिसवां (सीतापुर)। बेटी पर भूत-परेत की आशंका से ग्रसित मां सोमवार रात अपनी बेटी को झाड़-फूंक से ठीक करवाने गई थी। महिला को घर के बाहर बिठा दिया और बेटी को अंदर लेकर चले गए जहां पूजा-पाठ का ढोंग किया। इसके बाद पड़ोस की बाग में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव की किशोरी काफी दिन से मानसिक रूप से परेशान है। उनकी मां इलाज को दर-दर भटक रही है। इसी दौरान उन्हें कस्बा के राजाडीह मुहल्ले का सलमान मिला और झाड़-फूंक से किशोरी को ठीक करने का भरोसा दिया।