National
मऊ में बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से, जिले के 71656 परीक्षार्थी होंगे शामिल
जागरण संवाददाता, मऊ । माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट वेबसाइट पर जारी किया गया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फर
लेखक Digital Desk192K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट वेबसाइट पर जारी किया गया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक होंगी। वर्ष 2026-27 में 10वीं व 12वीं कक्षा में 76,687 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। सुबह की पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे एवं शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बताया गया है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

