National
बुलंदशहर: कक्षा आठ की छात्रा रिया बनीं एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी
संवाद सूत्र, अनूपशहर (बुलंदशहर)। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा कुमारी रिया को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। रिया ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और
लेखक Ashwani Bhardwaj102K पढ़े गए

संवाद सूत्र, अनूपशहर (बुलंदशहर)। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा कुमारी रिया को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। रिया ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया।
रिया ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए। समाज में बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास करना चाहिए, ताकि वे शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बन सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

