National
डाकघर की बचत योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, पीपीएफ खातों में आई गिरावट ने बढ़ाई चिंता
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सुरक्षित निवेश और आकर्षक ब्याज दर के चलते डाकघर की लघु बचत योजनाओं के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। वाराणसी पश्चिम मंडल डाकघर (कैंट) के अंतर्गत वाराणसी व भदोही जनपद के डाकघरों में वित्तीय वर्ष 2
लेखक Anurag Singh133K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सुरक्षित निवेश और आकर्षक ब्याज दर के चलते डाकघर की लघु बचत योजनाओं के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। वाराणसी पश्चिम मंडल डाकघर (कैंट) के अंतर्गत वाराणसी व भदोही जनपद के डाकघरों में वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न बचत योजनाओं के एक लाख 14 हजार 975 खाते खोले गए। वर्ष 2024-25 में यह संख्या एक लाख 415 थी। इसके तरह एक वर्ष में 14 हजार 560 खातों की बढ़ोतरी हुई है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक वृद्धि सावधि जमा (टीडी) में हुई। इसके खाते 25 हजार 587 से बढ़कर 33 हजार 174 हो गए। यानी 7,587 खातों की वृद्धि दर्ज की गई। इस पर 6.9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। आवर्ती जमा (आरडी) के खाते भी 46 हजार 271 से बढ़कर 49 हजार 122 हो गए। इस योजना पर 6.7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलता है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

