अमेरिका से पढ़कर लौटी बेटी सहेज रही एक-एक बूंद, अब तक 80 तालाबों को दे चुकी हैं नया जीवन
आदित्य राज, गुरुग्राम। पानी की एक-एक बूंद का महत्व समझना और उसे बचाने के लिए जमीन पर काम करना, यही सोच गुरुग्राम की शुभी केसरवानी की पहचान बन गई है।
-1791892885643.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

मैं मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हूं, जोकि एक आध्यात्मिक स्थल है। वहां के माहौल से यह सीख मिली कि आपकी उपलब्धि इस बात में नहीं है कि आप कितने खुश हैं, आपकी उपलब्धि इस बात में है कि आपसे कितने लोग खुश हैं। यानी आप दूसरों की खुशियों के लिए क्या प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्र ने हमें बहुत कुछ दिया है।
हम राष्ट्र को क्या दे रहे हैं, इस विषय पर चिंतन ने मुझे जल संरक्षण के क्षेत्र में काम करने को प्रेरित किया। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में पानी को लेकर ही युद्ध होगा। ऐसी स्थिति पैदा न हो, इसके लिए सभी लोगों को जल संरक्षण के ऊपर काम करना होगा। इसके लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता नहीं है, केवल बरसात के पानी को सहेज लिया जाए तो यह भी बड़ी उपलब्धि होगी।
शुभी केसरवानी, सीईओ, गुरुजल
शेयर करें