National
बैन के बावजूद आसमान में उड़ रहा 'कातिल मांझा': कट रहे परिंदों के पर, वन विभाग के सेंटर में तड़प रहीं चीलें
जागरण संवाददाता, बदायूं। प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर रोक है, लेकिन बाजार में इसकी उपलब्धता पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर के बाजारों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों तक चोरी-छिपे बिक रहे इस मांझे की धार ब
लेखक Umesh Chandra Rathore101K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बदायूं। प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर रोक है, लेकिन बाजार में इसकी उपलब्धता पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर के बाजारों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों तक चोरी-छिपे बिक रहे इस मांझे की धार बेजुबान पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।
पतंगबाजी के शौक और दुकानदारों के मुनाफे की कीमत चील, बाज और कबूतर जैसे पक्षियों को चुकानी पड़ रही है। सवाल यह है कि प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री कैसे जारी है और जिम्मेदारों की कार्रवाई का असर जमीन पर क्यों नहीं दिख रहा।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

