राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मांग स्व. रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व विधि व्यवस्था संभालने के लिए रामगढ़ जिले में डीएसपी स्तर के 42 अतिरिक्त अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है।
इनकी तैनाती पांच दिनों के लिए होगी, जो 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक रामगढ़ जिला में प्रतिनियुक्त होंगे। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। ये अधिकारी रामगढ़ से हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक विधि व्यवस्था संभालेंगे।